दिवाली-छठ से पहले बिहार को तोहफ़ा, दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

भारतीय रेलवे जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रहा है, जो दिवाली और छठ से पहले यात्रियों के लिए पटरी पर उतरेगी। अनुमान है कि यह ट्रेन सबसे पहले दिल्ली से बिहार (पटना, दरभंगा या सीतामढ़ी) के बीच चलेगी। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयर कार सुविधा वाली थीं, लेकिन यह नया वर्ज़न रातभर के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक बर्थ, चार्जिंग प्वाइंट, रीडिंग लाइट, CCTV कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाज़े, मॉड्यूलर पैंट्री और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएँ होंगी। फर्स्ट AC कोच में शॉवर और गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
रेलवे की योजना है कि इसकी अधिकतम गति 180 किमी/घंटा होगी, जिससे यात्रा और तेज़ व आरामदायक हो जाएगी। त्योहारों में बिहार जाने वाली ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा तोहफ़ा साबित होगी।






