मुश्किल में भारत: ट्रंप ने चीन को दिया बंपर ऑफर, छात्रों को बुलाया – भारत पर टैरिफ दोगुना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को बंपर ऑफर देते हुए छह लाख छात्रों को अमेरिका आमंत्रित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक तनाव का असर छात्रों पर नहीं पड़ेगा, लेकिन साथ ही चीन से दुर्लभ खनिज आसानी से उपलब्ध कराने की शर्त रखी। वरना, चीन से आने वाले उत्पादों पर 200% टैरिफ लगाया जाएगा। इस बीच, भारत पर ट्रंप ने 50% तक टैरिफ लागू कर दिया है, जिससे व्यापार और छात्रों की चिंता बढ़ गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक में शामिल होने चीन जा रहे हैं।





