जेल में शिल्पा के तलाक की खबर सुनकर टूट गए थे राज कुंद्रा, बोले- जिंदगी खत्म करने का ख्याल आया
<p>राज कुंद्रा ने जेल के दिनों को याद करते हुए बताया कि शिल्पा शेट्टी से तलाक की अफवाह ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था। 2021 में गिरफ्तारी के बाद करीब 63 दिन जेल में रहे कुंद्रा के मुताबिक, एक रात खबर मिली कि शिल्पा उन्हें छोड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह इतने टूट गए कि जिंदगी खत्म करने का ख्याल आने लगा। हालांकि अगले दिन शिल्पा ने फोन कर कहा कि खबर झूठी है और वह उनके साथ हैं। बस फिर क्या था, कुंद्रा में दोबारा जोश आ गया। अफवाह ने जेल से ज्यादा बड़ा झटका दे दिया!</p>

