
<p>केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने 17 अगस्त को AppCoMS 2.0 लॉन्च किया है। इसका मकसद RTI से जुड़ी दूसरी अपील और शिकायतों का काम तेज और आसान करना है। अब आवेदक ऑनलाइन अकाउंट बनाकर केस दर्ज कर सकेंगे और उसकी स्थिति भी देख सकेंगे। नोटिस, सुनवाई की जानकारी और आदेश भी ऑनलाइन मिलेंगे। नए सिस्टम में डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा भी होगी, जिससे दस्तावेजों की सुरक्षा बढ़ेगी। CPIO भी पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे। यानी RTI की फाइलें अब सिर्फ दफ्तरों में धूल नहीं खाएंगी, उन्हें ऑनलाइन भी दौड़ाया जाएगा।</p><p></p>
This page is a shareable card. Download our app to get the full swipe experience!