क्या बैंक खाते में दो बार आ गया है इनकम टैक्स रिफंड? जानिए क्या करना है
अगर किसी टैक्सपेयर के बैंक खाते में इनकम टैक्स रिफंड की रकम दो बार आ जाती है, तो यह तकनीकी गलती हो सकती है। इस स्थिति में जल्दबाजी में अतिरिक्त रकम खर्च करने से बचना चाहिए। पैसे लौटाने से पहले यूटीआर नंबर, फॉर्म 26एएस और आउटस्टैंडिंग डिमांड की पूरी जांच करनी जरूरी है। कई बार यह रकम किसी अन्य लेनदेन या टीडीएस रिफंड से भी जुड़ी हो सकती है। इसलिए टैक्सपेयर को इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके रिफंड की सही स्थिति की जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।